बिना सेक्स किए शादी के 8 साल बीत गए, नेता पति ने पूछा और कितने दिन करें इंतजार, जानिए कोर्ट का फैसला

in #political2 years ago

उड़िया फिल्म की एक्टर वर्षा प्रियदर्शिनी और उनके पति BJD सांसद अनुभव मोहंती का तलाक इन दिनों चर्चा में है। अनुभव एक्टर से सांसद बने हैं। सोशल मीडिया पर भी इन दोनों की निजी कहानी वायरल हो रही है। अनुभव का कहना है कि शादी को कई साल हो गए हैं, लेकिन दोनों के बीच सेक्स नहीं हुआ है। पत्नी ने किसी भी तरह के उन्हें छूने तक से मना करके रखा था। अनुभव ने यह सब सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया। तलाक का केस इस समय ओडिशा हाईकोर्ट में चल रहा है।Screenshot_20220603-221700_Facebook.jpg
ऐसे में सवाल है कि क्या पत्नी सेक्स करने से मना कर सकती है? इस सिचुएशन में दोनों के क्या अधिकार हैं। वहीं, कोर्ट में जब कोई केस चल रहा हो तो क्या एक पति अपनी पत्नी के खिलाफ वीडियो पोस्ट कर सकता है?

सवाल- क्या पत्नी सेक्स के लिए पति को मना कर सकती है?
जवाब- हाल ही में एक पत्नी 10 सालों से अपने पति को सेक्स करने से मना कर रही थी। इस केस की सुनवाई छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में हुई। इसमें कोर्ट ने कहा कि पति या पत्नी एक-दूसरे के साथ सेक्स करने से इनकार नहीं कर सकते हैं। अगर ऐसा किया गया तो इसे क्रूरता के बराबर माना जाएगा। एक अच्छी मैरिड लाइफ के लिए सेक्स जरूरी है। पत्नी ने ऐसा कर पति के साथ क्रूरता का व्यवहार किया है। सेक्स के लिए मना करना तलाक का आधार बन सकता है।