Up:- BJP का प्रदर्शन इस बात को दर्शा रहा कि उन्हें निम्न लूपहोल भारी पड़े।

in #political3 months ago

IMG-20240327-WA0350.jpg
1- बेरोज़गारों विरोध,लंबे समय से नई भर्ती न होना।

2- सरकारी कर्मचारियों का विरोध, पुरानी पेंशन व्यवस्था, आठवां वेतन आयोग पर चुप्पी, आए दिन उलूल जुलूल आदेश निकालना।

3- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में PET लागू करना,जिसका मकसद सिर्फ भर्ती प्रक्रियाओं को लंबे समय तक होल्ड रखना है।

4- RO ARO भर्ती परीक्षा पेपर लीक, पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक सहित तमाम परीक्षाओं के पेपर लीक प्रकरण।

5- अग्निवीर योजना का विरोध, 4 साल की नौकरी, संविदा व्यवस्था लागू कर कार्मिक विभागीय व्यवस्था के साथ मज़ाक।

6- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में 2018 के बाद शिक्षक की भर्तियां न देना, टीजीटी पीजीटी, LT Grade की भर्ती को लटका के रखना।

7-UPSSSC आयोग के जरिए में हजारों अभ्यर्थियों को फंसा के रखना जिसके अंतर्गत लेखपाल भर्ती,मुख्य सेविका ,VDO-2018 भर्ती, JE 2016, JE 2018, ASO आदि मुख्य भर्ती परीक्षाओं को बहुत समय से फंसा के रखा गया।

8-संविदा, निजीकरण और ठेका की नीति को अपनाकर सख्ती से लागू करना, इनको ये तमाम मुद्दे भारी पड़ गये।

9- यदि उत्तर प्रदेश राज्य सरकार और केंद्र सरकार अभी भी नहीं जागे तो आम जनता,कर्मचारियों और बेरोजगारों के हितों में काम नहीं किया तो 2027 विधानसभा चुनाव के साथ साथ लोकसभा 2029 में भारतीय जनता पार्टी को बड़े स्तर पर जनाधार को खोना पड़ेगा ये जनता सत्ता से बेदखल करने में अब जरा भी देर नहीं करेगी

ब्यूरो रिपोर्ट रामनाथ गोस्वामी।