दर्जनो लोगों को सपा में सामिल कराकर पार्टी को मजबूत करने का हो रहा प्रयास -राजू

in #political2 years ago

सपा उपाध्यक्ष के हांथो दर्जनों ने ली सदस्यता

वर्थियम न्यूज सीधी म प्र। 94df36af-b27b-4dc8-be50-474090941537.jpgसमाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत आज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जय सिंह राजू ने दर्जनों लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। सपा उपाध्यक्ष श्री राजू ने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता अब भाजपा कांग्रेस से ऊब चुकी हैं जनता को तीसरे विकल्प की तलाश है ऐसे में सीधी सहित मध्यप्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी को ही अपना विकल्प मान रही है। आज सदस्यता अभियान के तहत ग्राम पंचायत नौढिया में उपाध्यक्ष जय सिंह राजू के हांथो पार्टी की राति नीत से प्रभावित होकर सोमनाथ वर्मा, रामराज साकेत, रामभवन सोंधिया, यज्ञनारायण तिवारी, आशीष सिंह चौहान, सम्पति राम यादव, लोली साकेत, भुवन तिवारी, कठिन दाहिया,राम नगीना एवं छोटे बंसल सहित अन्य लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।