अनुपपुर भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए सरगर्मी तेज

in #political2 years ago

अनुपपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम का कार्यकाल समाप्ति की ओर है जिस से अनूपपुर जिला अध्यक्ष के लिए नए चेहरे की तलाश भाजपा संगठन द्वारा की जा रही है वही सूत्रों के अनुसार प्राप्त जानकारी में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला महामंत्री श्री राज किशोर तिवारी के नाम पर भाजपा संगठन विचार कर रही है चूंकि श्री तिवारी भाजपा के निष्ठावान, मृदुभाषी, मिलनसार भाजपा नेता हैं जिनके पास संगठन चलाने की भरपूर ऊर्जा एवं निष्ठा है तथा इनके जिला अध्यक्ष बनने पर भाजपा संगठन को मजबूती मिलेगी तथा निश्चित रूप से ही भाजपा जिले में और अधिक मजबूत होगी। श्री तिवारी लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार वह संघ की पहली पसंद बताए जा रहे हैं श्री तिवारी पूर्व में भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री भी रह चुके हैं अपने कार्यकाल में भाजपा के विभिन्न चुनाव एवं कार्यक्रमों में अपने नेतृत्व में पार्टी एवं संगठन को मजबूती दी है वही प्राप्त जानकारी अनुसार जिला बनने के बाद अनुपपुर जिला मुख्यालय से कभी कोई भाजपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष नही बना है जिससे इस बार भाजपा संगठन अनुपपुर मुख्यालय से भाजपा जिलाध्यक्ष बनाने पर विचार कर रही है। जल्द ही होगी घोषणा माना जा रहा है कि नगरीय चुनाव के बाद अनुपपुर जिल भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा होना तय है भाजपा ने कुछ दिनों पहले ही प्रदेश में 5 जिलों की जिला अध्यक्षों की घोषणा कर चुकी है।