जयस अनूपपुर की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया,

in #political2 years ago

जयस अनूपपुर की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया,रविशंकर बैगा ग्राम बदरा निवास बने जयस जिलाध्यक्ष
अनूपपुर। 8 अक्टूबर को जयस द्वारा जिला मुख्यालय अनूपपुर में प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार बैठक दिनेश श्याम व गंगा सिंह नेटी के मार्गदर्शन में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे सर्वसम्मति से रविशंकर बैगा जो अनूपपुर ब्लाक के बदरा निवासी हैं जयस जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया, उसके साथ ही जिला कार्यवाहक अध्यक्ष शंभू सिंह मार्को अनूपपुर, महासचिव जीवन सिंह मराबी पुष्पराजगढ व गंगा सिंह नेटी अनूपपुर, उपाध्यक्ष संतोष टेकाम पुष्पराजगढ व जय प्रकाश बैगा कोतमा साथ ही जिला संरक्षक के लिए जादूलाल मार्को, शिवराम पडवार पुष्पराजगढ, को मनोनीत किया गया, साथ ही पूर्व जिला प्रभारी दिनेश श्याम को पुनः जिला प्रभारी मनोनीत किया गया। आगामी 16 अक्टूबर की संभाग स्तरीय बैठक शहडोल में सम्पूर्ण कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश सचिव के माध्यम से की जाएगी। बैठक मे उपस्थित सदस्य राजेश सरठिया प्रदेश महासचिव, अनमोल सिंह परस्ते, दिनेश श्याम सदस्य अनुशासन समिति, रविशंकर बैगा मनोनीत जिलाध्यक्ष, जीवन सिंह मरावी, जादुलाल मार्को, शिवराम पडवार, गंगा सिंह नेटी, शंभु सिंह मार्को, संतोष टेकाम, शोभा सोनवानी रज्जू धुर्वे, गोकुल कोल, मनोज कोल, रवि कोल, जय प्रकाश बैगा, रामशरण कोल, रवि कुमार, लल्लू कोल उपस्थित रहे।