इनरव्हील क्लब की पदाधिकारियों ने ली पद व कर्त्तव्यनिष्ठा की शपथ

in #political2 years ago

IMG-20220724-WA0004.jpgदेवरिया,। इनरव्हील क्लब देवरिया सेंट्रल का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को गोरखपुर..
इनरव्हील क्लब देवरिया सेंट्रल का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को गोरखपुर रोड स्थित रेस्टोरेंट में आयोजित हुआ। इसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद व कर्तव्यनिष्ठा की शपथ लिया।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी की पत्नी रश्मि सिंह और अपर जिलाधिकारी की पत्नी मधुलिसा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। क्लब की सदस्य पूनम मणि ने वंदना प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने नए पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद पद व कर्त्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाईं। इसमें अध्यक्ष पद पर प्रियंका जोशी, सेक्रेट्री पूनम मणि, वाईस सेक्रेट्री यशोदा जायसवाल, जवाइंट सेक्रेट्री मधु चौरसिया, ट्रेजरार अनामिका बरनवाल, आईएसओ शीला श्रीवास्तव, एडिटर एकता जायसवाल, मीडिया प्रभारी संतोष सोनी शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह में सदस्यों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। अनन्या सोनी ने गणेश वंदना प्रस्तुत किया। प्रीत व सुयश ने राधा तेरी चुनरी पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में क्लब ने वर्टिकल ई के तहत मीडिया प्रभारी संतोष सोनी को सम्मानित किया। साथ ही वर्टिकल जोश के तहत दो सफाईकर्मी महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्लब में शामिल पांच नए सदस्यों डॉ. दिव्या त्रिपाठी, डॉ. दीपिका राय, श्वेता श्रीवास्तव, नीतू केजरीवाल, रेनू त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। संचालन उर्मिला यादव ने किया। इस दौरान रोटरी क्लब के एडीजीपी उपेंद्र शाही, अध्यक्ष अतुल बरनवाल, अखिलेंद्र शाही, राजेंद्र जायसवाल, नितिन बरनवाल, मुरली, अरुण, अर्शिया रहमान, सुचित्रा अवस्थी, शिखा, किरण चांदनी, अमृता, अंजना रुपाली, सीमा, विनीता, पुष्पा, रेखा, इंदु, संध्या, प्रिया, भारती, लक्ष्मी, नम्रता, नुपूर, परिणिता आदि मौजूद रहीं।IMG-20220724-WA0004.jpg