क्षेत्रीय अध्यक्ष को प्रत्याशी घोषित करने पर हर्ष, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाईयां

in #political2 years ago

देवरिया । *IMG-20220731-WA0002.jpgभाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह सैथवार को विधान परिषद उपचुनाव में प्रत्याशी घोषित किये जाने पर भाजपा कार्यर्ताओं में हर्ष का माहौल है , देवरिया में भाजपा कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया।
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और हमेशा कार्यकर्ताओ का सम्मान करती है।धर्मेन्द्र सिंह लगभग 32 वर्षो से पार्टी के काम मे लगातर लगे है।उनके नेतृत्व में भाजपा ने गोरखपुर क्षेत्र में लोकसभा,विधानसभा और पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है।
जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह को प्रत्याशी बनाये जाने से भाजपा कार्यकर्ताओ में हर्ष का माहौल है।डॉ. धर्मेन्द्र छात्र जीवन से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ राष्ट्र सेवा में जुटे है।भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर क्षेत्र में उनके नेतृत्व में एक नयी उचाई तक पहुची है।उनको विधान परिषद का उम्मीदवार बना पार्टी ने कार्यकर्ताओं की भावना का सम्मान किया है।
इस अवसर पर अरुण मिश्र, रमेश यादव, सुनील मद्देशिया, जयप्रकाश यादव, बृजमोहन पांडेय, दीपक यादव, राहुल यादव उपस्थित रहे। वही भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ.धर्मेंद्र सिंह को विधान परिषद उपचुनाव में पार्टी से उम्मीदवार बनाये जाने पर जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी,सांसद डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी,सांसद रविन्द्र कुशवाहा, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही,राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम,पूर्व राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद,विधायक दीपक मिश्रा शाका, विधायक सुरेन्द्र चौरसिया,विधायक शलभ मणि, विधायक सभाकुअर कुशवाहा,नपाध्यक्ष अलका सिंह,जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह,पूर्व एमएलसी महेन्द्र यादव, अनिरुद्ध मिश्रा, विजय कुमार दूबे,मारकंडेय शाही,विशम्भर मिश्रा, निशिरंजन तिवारी,संजय राव,जितेंद्र प्रताप राव,अरुण सिंह,श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, अम्बिकेश पाण्डेय,रामदास मिश्रा, निर्मला गौतम,भारती शर्मा,राजू गौंड,राजन सोनकर, तेजबहादुर पाल,पवन मिश्रा, प्रमोद शाही,गंगा कुशवाहा,रविन्द्र कौशल आदि ने खुशी व्यक्त किया और शुभकामनाएं दिया।