नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात

in #political2 years ago

IMG-20220731-WA0004.jpgदेवरिया । भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार जनपद के सभी बूथों पर प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 91 वें ऐपिसोड को रेडियो,टेलीविजन, मोबाइल, नमो ऐप के माध्यम से लोगों के साथ सुना।
इसी के तहत नपाध्यक्ष अलका सिंह ने देवरिया नगर मण्डल के बूथ न.246 पर बूथ समिति के कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात को सुना ।इसके बाद उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम को सुनने से अलग-अलग विषयों की जानकारी होती है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'मन की बात' कार्यक्रम के माध्यम से देश की जनता से हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त के बीच घर पर तिरंगा फहराने की अपील की है।पीएम मोदी ने कहा, इस बार ‘मन की बात’ बहुत खास है। इसका कारण है इस बार का स्वतंत्रता दिवस। जब भारत अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे करेगा। हम सभी बहुत अद्भुत और ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे। ईश्वर ने ये हमें बहुत बड़ा सौभाग्य दिया है। नपाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ने शहद के बारे में उल्लेख करते हुये बताया कि हमारे पारंपरिक स्वास्थ्य विज्ञान में शहद का कितना महत्व दिया गया है।शहद उत्पादन को स्वरोजगार के रूप में अपनाने की बात प्रधानमंत्री ने किया जो बहुत ही सराहनीय है।इसके अलावा खेल और खिलौनों पर जो बात आज प्रधानमंत्री ने किया वो हम सभी की जानकारी के दृष्टि से बहुत महत्व का है। इस दौरान नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय, अम्बिकेश पाण्डेय,दुर्गेश नाथ त्रिपाठी, संजू सोनी,अमित मोदनवाल,नीरज वर्मा,छोटू वर्मा,कृष्णा वर्मा,दिलीप जायसवाल,मनीष सिंह आदि रहे।