हर घर तिरंगा अभियान में किसान मोर्चा ट्रैक्टर और बैलगाड़ी से निकालेगा तिरंगा यात्रा*

in #political2 years ago

IMG-20220731-WA0001.jpg
देवरिया । भाजपा द्वारा चलाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी और ग्राम समिति गठन के लिये भाजपा किसान मोर्चा की बैठक लोक निर्माण विभाग डाकबंगले पर सम्पन्न हुई।
हर घर तिरंगा अभियान और ग्राम किसान समिति के गठन के लिये प्रत्येक गांव में 11 की समिति बनाने और हर घर तिरंगा फहराने, ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा लिये किसान मोर्चा ने ताकत झोंक दी है।
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने बताया की हर घर तिरंगा अभियान के लिये किसान मोर्चा जिला मंत्री रविन्द्र राय उर्फ कुँवर को जिला संयोजक बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि विधानसभाओं में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये विधानसभा संयोजक बनाये गए है, जिसमे देवरिया विधानसभा में नागेन्द्र सिंह, भाटपाररानी विधानसभा में आनन्द पीयूष उपाध्याय और अमित पवार , रामपुर विधानसभा में राजीव पांडेय, सलेमपुर विधानसभा में गब्बर दुबे और शिवराज मणि सिंह, बरहज विधानसभा में अजित कुशवाहा, पथरदेवा विधानसभा में ध्रुवदेव शाही और रुद्रपुर विधानसभा में बलराम यादव को संयोजक बनाया गया है।
हर घर तिरंगा कार्यक्रम में किसान मोर्चा 8, 9 और 10 अगस्त को रुद्रपुर विधानसभा के रुद्रपुर नगर मण्डल के खजुआ चौराहे से, रामपुर कारखाना विधानसभा बरियारपुर मण्डल के महुआपटन चौराहे से, भाटपाररानी विधानसभा के भाटपार मण्डल के रतसिया मोड़ से, पथरदेवा विधानसभा के बघउचघाट के इंडियन आयल पेट्रोल पंप से, देवरिया विधानसभा के गौरीबाजार मण्डल के देवगांव इंटर कालेज से और सलेमपुर विधानसभा के मझौली से किसान मोर्चा पदाधिकारी किसान भाइयो के साथ ढोल- नगाड़ा ट्रैक्टर और बैलगाड़ियों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकालेंगे।
11 अगस्त को किसान मोर्चा के पदाधिकारी प्रत्येक मण्डल के गाँवो में किसानों के साथ महापुरूषो की मूर्तियों की साफ-सफाई करने के साथ उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
13, 14 और 15 अगस्त को किसान मोर्चा पदाधिकारी गाँवो में जाकर किसान भाइयो के घरों पर झंडा लगाने का कार्य करेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय,जिला महामंत्री कि.मो. हरीश त्रिपाठी, दिवाकर यादव, जिला उपाध्यक्ष मुकेश राय, हृदयालाल शर्मा, काशीपति शुक्ला,जिला मंत्री भगवान यादव, रितेश शर्मा, आनंद पीयूष उपाध्याय, रमेश यादव, नागेन्द्र सिंह सैथवार, बलराम यादव, दिनेश गुप्ता, संजय सिंह, राजीव पांडेय, जय प्रकाश यादव, नसीम मंसूरी, आदित्य पांडेय, वेदप्रकाश पटेल, मंजेश उपस्थित रहे।IMG-20220731-WA0001.jpg

Sort:  

Good news visit my profile to