भाजपा के पक्ष में मजबूत वातावरण है चुनावों मे ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे- हेमराज मीणा

in #political2 years ago

IMG-20220802-WA0041.jpgभीलवाड़ा (धर्मेन्द्र कोठारी) भाजपा जिला बैठक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा की अध्यक्षता मे भाजपा जिला कार्यालय मे दीप प्रज्वलन कर प्रारंभ हुई
भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया की भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा ने फोटो युक्त बूथ समिति ,हर घर तिरंगा झंडा अभियान पन्ना प्रमुख सहित विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय मे जिला बैठक ली
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा ने कहा कि आने वाले 2023 विधानसभा चुनाव 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मजबूत वातावरण बना हुआ है पार्टी के अलावा अन्य कोई विकल्प आम जनता के पास नहीं है इसका कारण है भाजपा संगठन राष्ट्र प्रथम की भावना पर काम करने वाली पार्टी है केंद्र की मोदी सरकार ने गरीब कल्याण पर जोर देते हुए अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के लिए सैकड़ों लाभकारी योजनाएं बनाई धारा 370 35a हटाकर एक देश में एक विधान एक प्रधान एक निशान का सपना साकार किया साथ ही राम मंदिर निर्माण का मुद्दा भी सुलझा दिया आतंकवाद को खत्म करने की दिशा में कई बड़े कदम उठाए इससे इन चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत दर्ज होगी और कहा कि भाजपा की कार्य पद्धति संगठन में कार्य का विभाजन है पार्टी सर्व स्पर्शी सर्वव्यापी हो इसके प्रयास हो संगठन में मोर्चा की भूमिका अहम है फोटोयुक्त बूथ समितियों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए आगामी 2023 विधानसभा चुनाव में भीलवाड़ा जिले की सातों विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे
भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने कहा कि भीलवाड़ा जिले में घर घर तिरंगा झंडा अभियान 13 से 15 अगस्त तक चलेगा
भीलवाड़ा जिले की सात विधानसभा के 39, मंडलों में आने वाले सभी जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित आमजन के घर पर 1 लाख तिरंगे झंडे, 5 से 10 अगस्त तक भीलवाड़ा जिले की 6 विधानसभा में तिरंगा झंडा वितरण तिरंगा रैली के कार्यक्रम होंगे 12 अगस्त को भीलवाड़ा जिले में तिरंगा वितरण , तिरंगा रैली निकाली जाएगी ओर कहा की फोटोयुक्त बूथ समिति का अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है जिसमें से कई मंडलों में 100% फोटोयुक्त बूथ समिति बन चुकी है
भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया की इस जिला बैठक में जिला प्रभारी रतन गाडरी विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी ,गोपाल खंडेलवाल ,गोपी मीणा ,जिला प्रमुख बरजी बाई भील ,उप जिला प्रमुख शंकर गुर्जर ,नगर परिषद सभापति राकेश पाठक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दामोदर अग्रवाल भगवान सिंह चौहान धनराज गुर्जर पूर्व विधायक बालूराम चौधरी सहित जिले से आए भाजपा जनप्रतिनिधि पदाधिकारी उपस्थित थे
बैठक का संचालन प्रहलाद त्रिपाठी बाबूलाल टाक वेद प्रकाश खटीक ने किया राष्ट्रगीत का गायन शिखा नवल जागेटिया ने गाया

जिला बैठक से पूर्व भाजपा जिला समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा के सानिध्य में भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय में हुई।