शशिकांत अग्निहोत्री बने भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष*

in #political2 years ago

शशिकांत अग्निहोत्री बने भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष
IMG-20220507-WA0014.jpg
युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी हुई घोषित

छतरपुर।- भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा जिलाअध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी द्वारा जिला कार्यकारिणी घोषित की गई है।
भाजपा जिलाध्यक्ष मलखान सिंह ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन कार्य करने की अपेक्षा की है। भाजपा युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी में शशिकांत अग्निहोत्री को युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनके शुभचिंतकों के द्वारा अनंत शुभकामनाएं प्रेषित की गई और उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष मलखान सिंह एवं युवा मोर्चा जिला प्रभारी अरविंद पटेरिया एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी का आभार व्यक्त किया। शशिकांत अग्निहोत्री को युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके शुभचिंतकों के द्वारा पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत वंदन अभिनंदन किया और बधाई एवं शुभकामनाएं दी।।

Sort:  

टैग सही करिये