केन्द्रीय मंत्री शेखावत हरियाणा और एन एस तोमर राजस्थान राज्यसभा चुनाव प्रभारी*

in #political2 years ago

जोधपुर/ दिल्ली 01 जून। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किए है।
भाजपा जोधपुर सम्भाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने आदेश जारी कर राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक और महाराष्ट्र में आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए संघठन की ओर से प्रभारी नियुक्त किए है। जोधपुर सांसद केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को हरियाणा राज्यसभा चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार केन्द्रीय कृषि मंत्री एन एस तोमर को राजस्थान में राज्यसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह केन्द्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी कर्नाटक और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।IMG-20220601-WA0009.jpg

Sort:  

Good news