जयराम ने कसा तंज -‘नाम ‘कोश्यारी’, लेकिन जो बोलते उसमें होशियारी नहीं’

in #political2 years ago

P. O news

GOVERNOR-585x390.jpg

मुंबई : राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने चेताया कि यदि गुजराती और राजस्थानी मुंबई और ठाणे से बाहर चले गए तो महाराष्ट्र में पैंसा नहीं बचेगा और मुंबई देश की आर्थिक राजधानी नहीं रहेगी। उनके इस बयान पर सियासत शुरू हो गई है। राज्यपाल ने शुक्रवार शाम को यहां एक कार्यक्रम में मारवाड़ी और गुजराती समुदायों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे जहां भी जाते हैं वहां के विकास के लिए अस्पतालों और स्कूलों की स्थापना करते हैं। यदि मुंबई और ठाणे से गुजरातियों और राजस्थानियों को निकाल दिया जाए तो महाराष्ट्र में पैसा नहीं बचेगा और न ही मुंबई आर्थिक राजधानी कहलायेगी।

वहीं अपने इस बयान को लेकर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने आज सफाई दी है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र को आगे बढ़ाने में मराठी लोगों का सबसे ज्यादा योगदान है। मुंबई महाराष्ट्र की शान है। यह देश की आर्थिक राजधानी भी है। मेरा मराठी लोगों को कम आंकने का कोई इरादा नहीं था। मैंने केवल गुजरातियों और राजस्थानियों के योगदान पर बात की। मराठी लोगों ने मेहनत से बनाया महाराष्ट्र, इसी वजह से आज कई मराठी उद्यमी मशहूर हैं।

उधर, शिवसेना और कांग्रेस दोनों ने राज्यपाल की टिप्पणियों पर मराठी समुदाय के अपमान बताया और अपनी-अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। राज्यपाल के इस बयान को लेकर शिवसेना ने जबरदस्त प्रतिक्रिया व्यक्त की। शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने ट्विटर पर लिखा है, महाराष्ट्र में भाजपा प्रायोजित मुख्यमंत्री आने से मराठी लोगों का अपमान किया जाने लगा है। राउत ने कहा है कि यह मराठी मेहनतकशों का अपमान है। कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने भी कहा है कि यह मराठी समुदाय के लोगों को घोर अपमान है। राज्य के राज्यपाल उसी राज्य के लोगों को बदनाम करते हैं। उनके रहते राज्यपाल की संस्था का स्तर और महाराष्ट्र की राजनीतिक परंपरा का पतन हुआ है, लेकिन महाराष्ट्र का भी लगातार अपमान किया गया है।

वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कोश्यारी के बयान पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, इनका नाम ‘कोश्यारी’ है। लेकिन एक गवर्नर के तौर पर जो बोलते हैं और करते हैं उसमें थोड़ी भी ‘होशियारी’ नहीं होती। ये कुर्सी पर सिर्फ इसलिए बैठे हैं क्योंकि ‘हम दो’ के आदेश का निष्ठा पूर्वक पालन करते हैं। राजयपाल के बयान को शिवसेना और कांग्रेस ने इसे महाराष्ट्र की जनता का अपमान बताया है।

Sort:  

https://wortheum.news/@prbharatsamachar

Please follow me and like my news🙏🙏🙏🙏