बिछिया पुलिस ने दी बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी

in #police2 years ago

005.jpg

  • महिला, बालिकाओं के विरूद्ध घटित अपराधो की रोकथाम के लिए चेतना अभियान

मंडला. महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के संबंध में बिछिया पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर स्कूल, हॉस्टल समेत अन्य क्षेत्रों में महिला, बालिका सुरक्षा की जानकारी दी जा रही है। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा भी मानव र्दुव्यापार एवं महिला, बालिकाओं के विरूद्ध घटित अपराधो की रोकथाम के लिए चेतना अभियान व ऑपरेशन एहसास पूरे मप्र में चलाया जा रहा है।

Bichhya (3).jpg

इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मंडला, थाना प्रभारी बिछिया के निर्देशन में थाना बिछिया अंतर्गत संचालित ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क द्वारा शासकीय कन्या शाला मॉडल स्कूल पडरिया में बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई एवं प्रदेश में संचालित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। छात्रों को बालश्रम अपराध, मानव तस्करी एवं महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराध, जालसाजी, सायबर के संबंध में जानकारी अपराधों को रोकने के लिए उचित जानकारी देकर जागरूक किया गया। स्कूल में अपराध संबंधी पोस्टर को चस्पा किया गया। इस दौरान एसआई बबीता पहाड़े, आरक्षक अरविंद बर्मन, महिला आरक्षक इनेश्वरी मौजूद रही।

  • यात्री वाहन में चस्पा किए पोस्टर :

006.jpg
महिला सुरक्षा शाखा एवं महिला थाना द्वारा स्थानीय अवंतीबाई कन्या शाला में मानव र्दुव्यापार निषेध जागरुकता अभियान चेतना के दौरान शासकीय कन्या विद्यालय में बच्चों को अभियान के बारे मे जानकारी देते हुए शॉर्ट फिल्म असली हीरो, सुन हरे पंख दिखाई गई एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा के बारे मे बताया। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत मंडला बस स्टैंड में बस कंडक्टर ड्राइवर यात्रीगणों को मानव दूर व्यापार चेतना अभियान के तहत जागरूक कर पोस्ट पंपलेट वितरित किए गए एवं बस में पोस्टर चस्पा किया गया।