मिशन शक्ति अभियान 4.0 के तहत छात्राओं / महिलाओं को उनके सुरक्षा के प्रति किया गया जागरुक

in #police2 years ago

IMG-20220919-WA0033.jpg
जनपद - संतकबीरनगर
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान 4.0 के तहत छात्राओं / महिलाओं को उनके सुरक्षा के प्रति किया गया जागरुक
IMG-20220919-WA0034.jpg
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री सोनम कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण हेतु जागरूकता के दृष्टिगत जनपद में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वाबलंबन) के तहत आज दिनांक 19.09.2022 को जनपद के समस्त थानों पर गठित महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत आबादी क्षेत्र, बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, स्कूलों, कॉलेजों,कोचिंग संस्थानों आदि स्थानों पर पहुंचकर बालिकाओं/छात्राओं एवं महिलाओं को महिला उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी अधिकारों एवं महिला उत्पीड़न के संबंध में जागरूक किया गया, जिसमें महिला सुरक्षा विशेष दल ने बालिकाओं/ छात्राओं एवं महिलाओं को शासन द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन नंबर- 1090, 1076, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन- 181, यूपी 112 आदि के बारे में जानकारी दी गई तथा किसी भी अप्रिय घटना के बारे में संदेह होने पर उक्त नंबर या तत्काल थाना पुलिस को सूचित करने के बारे में बताया गया ।
IMG-20220919-WA0031.jpg

Sort:  

Good