अतीक शाह को अवैध तमंचा, कारतूस तथा चोरी के समान सहित गिरफ्तार किया गया।

in #police2 years ago

थाना खीरी पुलिस द्वारा, अभियुक्त अतीक शाह को अवैध तमंचा, कारतूस तथा चोरी के समान सहित गिरफ्तार किया गया।
IMG-20220927-WA0076.jpg
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 27.09.22 को थाना खीरी पुलिस द्वारा अभियुक्त अतीक शाह पुत्र अमीन उर्फ कल्लू नि0 मो0 बाजार थाना व जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी के सुपारी, गुटखा, बीड़ी तथा कत्था (संबंधित मु0अ0सं0 457/22 धारा 457/380/411) आदि तथा 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 प्रेमचन्द्र सिंह (प्र0चौ0 कस्बा, थाना खीरी)
  2. हे0का0 विश्वनाथ मिश्र
  3. का0 अंकित सिंह चौहान