04 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद करके अभियुक्त रियाज गिरफ्तार।

in #police2 years ago

थाना ईसानगर पुलिस द्वारा, 04 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद करके अभियुक्त रियाज पुत्र रहीश को गिरफ्तार किया गया।
Screenshot_2022-08-31-01-45-47-00.jpg
लखीमपुर खीरी

पुलिस अधीक्षक खीरी, संजीव सुमन के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 30.08.2022 को थाना ईसानगर पुलिस द्वारा अभियक्त रियाज पुत्र रहीश निवासी ग्रा0 चिकवनपुरवा थाना ईसानगर जनपद खीरी को 04 किलो 600 ग्राम गांजे के साथ गोपाल पुरवा गौशाला तिराहे के पास से गिरफ्तार करके थाना ईसानगर पर मु0अ0सं0 461/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत करके अभियुक्त का चालान न्यायालय भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -
रियाज पुत्र रहीश निवासी ग्रा0 चिकवनपुरवा थाना ईसानगर जनपद खीरी

बरामदगी -
04 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम -

  1. उ0नि0 शिवा जी दुबे (प्रभारी रिपोर्टिंग पुलिस चौकी खमरिया) थाना ईसानगर
  2. हे0का0 रामसुख पाण्डेय
  3. का0 मनोज कुमार
  4. का0 गौरव मिश्रा
  5. का0 प्रदीप कुमार