कचहरी परिसर बना छावनी डॉग स्क्वायड व एएस टीम ने संयुक्त रुप से चलाया चेकिंग अभियान

in #police2 years ago

कचहरी परिसर बना छावनी
-डॉग स्क्वायड व एएस टीम ने संयुक्त रुप से चलाया चेकिंग अभियानIMG-20220520-WA0032.jpg
मुजफ्फरनगर
कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने व सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जबरदस्त चैकिंग अभियान चलाया गया। IMG-20220520-WA0033.jpgजनपदीय पुलिस बल, डॉग स्क्वायड एवं ए एस टीम के द्वारा संयुक्त रूप से कचहरी परिसर चेकिंग की गई। कचहरी परिसर में घूम रहे लोगों की भी गहनता से चेकिंग गई। वही कचहरी परिसर में खड़े वाहनों को भी चेक किया गया। वही कचहरी परिसर में सुरक्षा के रूप में लगे सीसीटीवी कैमरे के कंट्रोल रूम व अभिलेखों को भी चेक किया गया। वही कचहरी परिसर में गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को टिप्स दिए गए। इसके अलावा टीमों के द्वारा कचहरी परिसर में मौजूद व आने जाने वालों से अपील करते हुए कहा गया की किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति पर के दिखने पर तुरंत संम्पर्क किया जाये ताकि चोरी के ग्राफ की रोकथाम की जा सके। वही कचहरी परिसर के आस पास घूम रहे लोगों से घूमने का कारण पूछा गया। वही अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों को हड़काया गया एवं आगे से अनावश्यक रूप से न घूमने के लिए कड़ी हिदायत दी गयी।