महिला सुरक्षा के दृष्टिगत एंटी रोमियो की टीम द्वारा चलाया गया विशेष जागरूकता अभियान

in #police2 years ago

IMG-20220408-WA0059.jpg

जनपद मुज़फ्फरनगर

अवगत कराना है कि महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीम द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में पड़ने वाले गांवों, बाजारों व स्कूल-कालेजों कोचिंग सेंटर के आस-पास विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/छात्राओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओं/हेल्पलाईन नम्बरों (ट्वीटर सेवा, डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090 आदि) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया जा रहा है तथा सुरक्षा सम्बन्धी सुझावो का आदान प्रदान किया जा रहा है। बिना वजह खडे एवं घूम रहे व्यक्तियों/मनचलों/शौहदों की चेकिंग करते हुए सख्त चेतावनी दी जा रही है।IMG-20220408-WA0058.jpgIMG-20220408-WA0060.jpg