Thief arrested by jodhpur police

in #police2 years ago

संदूक से हजारों की नगदी और चांदी चुराने वाला गिरफ्तार
जोधपुर। शहर के शताब्दी सर्किल के समीप झुगी झोपड़ी और डेरे में रहने वाले एक परिवार के यहां पर चोरी हो गई। अज्ञात चोर ड्रम में रखे संदूक से आधा किलो वजनी चांदी और सोने के जेवर के साथ नगदी ले गया। पीडि़त की तरफ से कुड़ी थाने में इस बाबत मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने अब मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर रूपए और चांदी के जेवरात बरामद किए है।
कुड़ी थाने के एएसआई अचलाराम ने बताया कि इस बारे में मूलत: मध्यप्रदेश के सरवानिया हाल शताब्दी सर्किल वास्तु नगर में झुगी डेरे में रहने वाले सोनाराम पुत्र छोगाराम भाट ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके डेरानुमा घर के ड्रम में एक संदूक रखा था। अज्ञात चोर संदूक निकाल कर उसमें रखे आधा किलो वजनी चांदी के आईटम, कुछ सोने के जेवर के साथ 80 हजार रूपए चुरा ले गया। उन्होंने बताया कि घटना में जाटावास हाल वास्तु नगर कुड़ी होद के पास में रहने वाले राजूराम जाट को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ जारी है। । ।।।
खेत में सर्पदंश से गई मासूम की जान
जोधपुर। शहर के निकटवर्ती बेरू गांव में एक कृषि फ ार्म हाउस पर अपने पिता के साथ काम करने वाले आठ साल के मासूम को सर्प ने काट लिया। इस पर उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। पिता की तरफ से राजीव गांधी नगर पुलिस ने मर्ग दर्ज किया।
पुलिस ने बताया कि मथानिया के राजासनी हाल बेरू स्थित देवासी कृफि फार्म के ट्यूबवैल पर काम करने वाले भोमाराम के आठ वर्षीय पुत्र किशनाराम को सर्प ने काट लिया। इस पर उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। मगर उसकी उपचार के बीच मौत हो गई। राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि इसमें पिता की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई। शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन को सौंप दिया गया।