बिहार में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत

in #poisonous2 years ago

बिहार में जहरीली शराब का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। वैशाली जिले से तीन लोगों की संदिग्ध हालत में मौत होने की खबर आ रही है। जिले के सहदेई में किसान सलाहकार समेत दो लोगों जान चली गई। दोनों आपस में रिश्तेदार थे। वहीं, महुआ में भी एक अन्य शख्स की मौत की खबर है। इसका कारण जहरीली शराब बताया जा रहा है। इनके साथ शराब पार्टी करने वाले एक अन्य शख्स की भी तबीयत बिगड़ गई। उसकी हालत खतरे से बाहर है। बता दें कि छपरा में भी पिछले दिनों शराब पीने के बाद अब तक 13 लोगों की जान जा चुकी है और अन्य कई लोगों की आंखों की रोशनी चली गई।
images (89).jpeg
एक अन्य महुआ अनुमण्डल के जंदाहा थाना अंतर्गत धधुआ डीह में हुई। यहां शराब पीने से एक युवक की मौत की सूचना है। मृत युवक करण कुमार ने शुक्रवार रात को उसने शराब पी थी। देर रात उसकी हालत बिगड़ गई, शनिवार सुबह उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
bihar_liquor_tragedy_1659761494.webp
मालूम हो कि इस घटना की पुष्टि अभी प्रशासन की ओर से नहीं की गई है। सूचना पर पुलिस के अलावा विभिन्न पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ले रहे हैं।