Rajasthan Politics: अशोक गहलोत ने साफ किया अध्यक्ष बनकर भी CM पद नहीं छोडूंगा

in #pnnews2 years ago

अशोक गहलोत ने कहा सीएम रहते हुए कांग्रेस अध्यक्ष बनते हैं तो यहां एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत लागू नहीं होता है। यह सिद्धांत तब लागू होता है जब आलाकमान किसी को पद पर नियुक्त करता है। लेकिन मैं तो सोनिया व राहुल गांधी के निर्देश पर चुनाव लडूंगा।
जयपुर, नरेन्द्र शर्मा। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार सुबह अपने विश्वस्तों से साफ कहा कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष बनते हैं तो भी वह सीएम पद संभालते रहेंगे। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन-पत्र दाखिल करेंगे, लेकिन प्रदेश की सरकार पूरी तरह से अपने हाथ में रखेंगे। दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के लिए रवाना होने से पहले गहलोत ने अपने विश्वस्त मंत्रियों व विधायकों से कहा, सीएम रहते हुए कांग्रेस अध्यक्ष बनते हैं तो यहां एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत लागू नहीं होता है। यह सिद्धांत तब लागू होता है जब आलाकमान किसी को पद पर नियुक्त करता है। लेकिन मैं तो सोनिया व राहुल गांधी के निर्देश पर चुनाव लडूंगा।21_09_2022-ashokgehlot_23087002.jpg
चुनाव लड़कर अध्यक्ष बनुंगा
गहलोत ने कहा चुनाव लड़कर अध्यक्ष बनुंगा और सीएम विधायकों के बहुमत से बना हूं। इस कारण दोनों पदों पर रह सकता हूं। गहलोत के एक विश्वस्त मंत्री ने बताया कि जरूरत पड़ने पर कांग्रेस विधायक और सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायक दिल्ली जाकर आलाकमान से आग्रह कर सकते हैं कि उन्हें दोनों पदों पर रखा जाए, जिससे आगामी विधानसभा चुनाव सही तरीके से लड़ा जा सके एवं गुटबाजी नहीं हो।