PM Modi address in SCO: एससीओ में पीएम मोदी ने चीन को दिखाया आईना, रूस को दिया यूक्रेन जंग खत्‍म करने का महामंत्र

in #pnnews2 years ago

PM Modi address in SCO रूस यूक्रेन युद्ध के बीच शंघाई सहयोग संगठन में आखिर पीएम मोदी ने समरकंद में क्‍या कहा। उनके इस भाषण पर रूस ने क्‍या प्रतिक्रिया दी। इसके क्‍या निहितार्थ हैं। मोदी के इस संबोधन से अमेरिका क्‍यों गदगद है।
नई दिल्‍ली, जेएनएन। PM Modi address in SCO: रूस यूक्रेन युद्ध के बीच शंघाई सहयोग संगठन की 15 सितंबर को समरकंद शहर में चल रही शिखर बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस जंग को समाप्‍त करने का महामंत्र दिया। उनके संबोधन में निकले तीन शब्‍द चीन और रूस के लिए सबक है। खासकर तब जब चीन, ताइवान को युद्ध के जरिए हासिल करना चाहता है और रूस यूक्रेन के बीच जंग छह महीने से जारी है। आइए जानते हैं कि आखिर पीएम मोदी ने समरकंद में क्‍या कहा। उनके इस भाषण पर रूस ने क्‍या प्रतिक्रिया दी। इसके क्‍या निहितार्थ हैं। मोदी के इस संबोधन से अमेरिका क्‍यों गदगद है।18_09_2022-pm_modi_address_in_sco_23078800.jpg

विदेश मामलों के जानकार प्रो हर्ष वी पंत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युक्रेन युद्ध का शांतिपूर्ण हल निकालने पर जोर देते हुए कहा कि आज का युग जंग का नहीं है। डेमोक्रेसी, डिप्लोमेसी और डायलाग ऐसी बातें हैं, जिसका दुनिया को पालन करना चाहिए ताकि शांति की राह पर बढ़ा जा सके। उन्‍होंने कहा कि मोदी के समरकंद में बोले ये तीन शब्‍द से अमेरिका गदगद होगा। प्रो पंत ने कहा कि लोकतंत्र शब्‍द पर चीन और अमेरिका के बीच जबरदस्‍त कूटनीतिक गोलबंदी हो चुकी है। अमेरिका ने चीन और रूस को लोकतंत्र के नाम पर दुनिया से अलग-थलग करने की कोशिश की थी। पीएम मोदी ने भी समरकंद में लोकतंत्र का संदेश दिया है।18_09_2022-pm_modi_address_in_sco_23078800.jpg