Captain Amarinder Singh: पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले

in #pnnews2 years ago

Captain Amrinder Singh पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह आज भाजपा में शामिल हो जाएंंगे। वह अपनी पार्टी पंजाब लोक काग्रेस का भारतीय जनता पार्टी में विलय करेंगे। उनके साथ कांग्रेस के कई नेता व पूर्व विधायक भी भाजपा में शामिल होंगे।19_09_2022-capt_nadda_23081137_113150119.jpg
चंडीगढ़ , जेएनएन। Captain Amarinder Singh: पंजाब के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके कैप्टन अमरिंदर सिंह 80 वर्ष की उम्र में आज राजनीति में नई पारी की शुरुआत करेंगे। कैप्टन अमरिंदर आज अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (Punjab Lok Congress) का भाजपा में विलय करेंगे।
नई दिल्‍ली में आयोजित समारोह में उनके समर्थक, करीबी कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता लेंगे। भाजपा में पार्टी के विलय से पूर्व कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार सुबह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात की।