Brahmastra Box Office Collection: दूसरे वीकेंड में जोरदार उछाल, 10 दिनों में वर्ल्डवाइड कलेक्शन 360 करोड़

in #pnnews2 years ago

Brahmastra Box Office Collection रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ने सिनेमाघरों में में रविवार को 10 दिनों का सफर पूरा कर लिया। इस साल की सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली बॉलीवुड फिल्म फिलहाल द कश्मीर फाइल्स है।
नई दिल्ली, जेएनएन। अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने सारे बायकॉट अभियानों और नेगेटिव प्रेडिक्शंस को गलत साबित करते हुए बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई की है। पहला हफ्ता गुजरने के बाद ट्रेड की नजर दूसरे वीकेंड पर थी, क्योंकि अगर इस वीकेंड में फिल्म के कलेक्शंस गिरते तो आगे का रास्ता मुश्किल हो सकता था, मगर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ने दूसरे वीकेंड में सॉलिड कमाई करके आगे के लिए अच्छे संकेत दिये हैं। वहीं, वर्ल्डवाइड भी फिल्म ने 350 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया है।19_09_2022-brahmastra_200_cr_23081331.jpg
दूसरे वीकेंड में फिल्म ने फिल्म के कलेक्शंस में उछाल आया और 200 करोड़ क्लब में धांसू एंट्री ली। इसके साथ ब्रह्मास्त्र साल 2022 की दूसरी बॉलीवुड फिल्म बन गयी है, जिसने डबल सेंचुरी जड़ी हो। अब तक सिर्फ द कश्मीर फाइल्स ही ऐस फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के पार पहुंची हो।
दूसरे वीकेंड में 40 करोड़ से अधिक कलेक्शन
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रह्मास्त्र ने रविवार को लगभग 17 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, जिसके साथ इसका नेट कलेक्शन 210 करोड़ के आसपास पहुंच गयी है। 16 सितम्बर से 18 सितम्बर के बीच दूसरे वीकेंड में लगभग 40 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, जो सिनेमाघरों में इसकी पकड़ को जाहिर करता है। साल 2022 बॉलीवुड के लिए बेहद खराब रहा है।