तहसील प्रांगण में जिला प्रभारी किसान मोर्चा ने वृक्षारोपण किया

in #planting2 years ago (edited)

चंदिया/ भाजपा जिलाअध्यक्ष दिलीप पांडेय के द्वारा मंडल चंदिया में भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रभारी पुष्पराज सिंह एवं किसान मोर्चा ज़िला अध्यक्ष कमलेश गुप्ता ने चंदिया तहसील प्रांगण मे व्रक्षारोपड किया और संदेश देते हुए कहा कि अब हम गांवों में जाकर किसानों से बातचीत करेंगे जिले के हर गांवों में किसानों की चारपाई पर बैठकर ही बातचीत की जाएगी हम कोई जनसभा नहीं कर रहे हैं किसान मोर्चा का काम है किसानों की समस्या सुनना और उनकी बातों को सरकार तक पहुंचाना हैं भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्य्क्ष ने कहा की बाबा महेंद्र सिंह टिकैत और चौधरी चरण सिंह ने किसानों के लिए जो सपना देखा था उस सपने को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी पूरा कर रहे हैं किसान संगठनों के नाम पर कुछ लोग अपनी राजनीति कर रहे हैं किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर अपने हितों को साधने की कोशिश की जा रही है जबकि भाजपा किसानों का दर्द जानती है किसानों की इसी पीड़ा को दूर करने के लिए हम निकले हैं इस दौरान भाजपा यूवा मोर्चा जिला मंत्री विनीत शुक्ला पार्षद राजेष पांडे भाजपा युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष बिंदु शर्मा पार्षद गुरुदयाल रजक ईस्वर अगरिया डी.के.साहू दुर्गा प्रजापति उपास्थित रहे,

IMG_20220724_214053.jpg

IMG_20220724_214141.jpg