कासगंज-वृक्षारोपण महाअभियान के तहत लगाए गए 17 लाख पौधे।

in #plantation2 years ago

IMG-20220705-WA0163.jpg
कासगंज। प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव डॉ हरिओम ने कहा है कि वृक्षारोपण मां अभियान 2022 के लिए शासन स्तर से कासगंज में 25 लाख पौधारोपण करने का लक्ष्य दिया गया है। आगामी 15 जुलाई तक लक्ष्य पूर्ति होनी है। इसके लिए उन्होंने जनपद वासियों से सहयोग की अपील की है।
प्रमुख सचिव एवं वृक्षारोपण हेतु जिले के प्रभारी बनाए गए डॉ हरिओम मंगलवार गंगा के तटवर्ती गांव कुमरौआ आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम संबोधन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण महाअभियान प्रदेश सरकार द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसके लिए कासगंज जनपद प्राथमिकता पर है। क्योंकि यहां गंगा की किनारा है। यहां की भूमि उत्तम है। इसलिए यहां नीम, बबूल, पीपल, सहजन, बरगद, बेल, आम, आंवला सहित विभिन्न प्रजाति के आयुर्वेदिक पौधे भी रोपित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी विभागीय अधिकारियों को इसके लिए सूचित कर दिया गया है। नोडल अधिकारी जिला वन अधिकारी बनाए गए हैं। राज्य मंत्री एवं जिले की प्रभारी प्रतिभा शुक्ला ने भी सरकार द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूरा करने की आम जनता से अपील की। उन्होंने पौधरोपण के बाद उनके रखरखाव के लिए भी अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों, प्राथमिक विद्यालयों एवं अन्य स्थानों पर खासतौर से महिलाओं को वृक्षारोपण करने की सलाह दी। डीएम हर्षिता माथुर ने बताया कि ग्राम कुंडवा में से वृक्षारोपण महा अभियान की शुरुआत की जा रही है। यहां 93 हेक्टेयर भूमि पर एक लाख एक हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। इस क्षेत्र को वन का रूप दिया जाएगा। वन का नाम भगवान वराह के नाम पर निर्धारित होगा। उन्होंने बताया कि यहां शासकीय गौशाला भी बनाई गई है। एक अमृत जल सरोवर भी स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा गौशालाओं के लिए 20 एकड़ की भूमि पर चारे का उत्पादन होगा जिससे गौशालाओं में चारे की कमी ना हो सके। उन्होंने बताया कि इस स्थान पर ऐसी पौधे रोपित किए जाएंगे जो मानवीय जीवन के लिए औषधि के रूप में कारगर साबित हो। उन्होंने बताया कि प्रशासन का लक्ष्य पौधारोपण करने तक ही सीमित नहीं है। मनरेगा, वन विभाग एवं पशुपालन विभाग को रोपित किए गए पौधों के पालन पोषण की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, एडीएम एके श्रीवास्तव, सीडीओ सचिन, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, डीएफओ हरिशंकर शुक्ला, एसडीएम पंकज कुमार, तहसीलदार अजय यादव, गौरी शंकर शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्री लता चौहान, नवल कुलश्रेष्ठ, राजवीर भल्ला, खूब सिंह लोधी, सांत्वना पाराशर मौजूद रहे।