कासगंज-बसपा कार्यकर्ताओं ने अहिल्याबाई होल्कर को दी श्रद्धांजलि

in #piltical2 years ago

कासगंज- IMG-20220601-WA0000.jpgराजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कैंप कार्यालय पर नमन किया। उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उनके द्वारा दिए गए बलिदान की सराहना की।
मोहल्ला अशोक नगर स्थित बसपा के कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डीपी सिंह राणा के निर्देशन में अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई। उनके चित्र के समक्ष सभी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि देकर नमन किया। जिलाध्यक्ष ने उनके द्वारा जीवन में किए गए संघर्ष एवं बलिदान पर प्रकाश डाला। अनिल कुमार बघेल, कमल कुमार बौद्ध, राजकुमार जाटव, राजेन्द्र सिंह गौतम, प्रमोद कुमार निर्मल, योगेश उपाध्याय, अशरफ अली कुरैशी, खालिद नदीम, शमशाद अहमद, सचिन वाल्मीक, अमित कुमार चंद्रा, सोनू भारती, शुभाष कुमार गौतम, अमरनाथ, कमल किशोर, मोहनलाल सागर, संजय कुमार, रामेश्वर दयाल, होशियार सिंह निमेष, श्री बबलू कुमार गौतम, प्रेमकुमार लोधी, सौरभ राज उपस्थित रहे।