डीएम ने बाढ़ से बचाव हेतु कराये जा रहे कार्यों का मौके पर जाकर किया निरीक्षण

in #pilibhit2 years ago

ऽ निर्धारित समय में कार्यों को पूर्ण करने हेतु दिये सम्बन्धित को निर्देश।
पीलीभीत सूचना विभाग 21 मई 2022/ जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे ने आज तहसील कलीनगर क्षेत्रान्तर्गत बाढ़ से बचाव के दृष्टिगत शारदा नदी पर निर्माणाधीन ग्राम रमनगरा, , बुझिया की दो परियोजना का औचक निरीक्षण किया गया। ग्राम रमनगरा में निर्माणाधीन परियोजना की लागत 550 लाख की तैयार होने के उपरान्त ग्राम रमनगरा के साथ नगरिया खुर्द, नगरिया कला को बाढ़ से प्रभावित होने से बचाया जा सकेगा। रमनगरा परियोजना में 04 स्पर का निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा बनाये गए स्पर का मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया और जी0ई0ओ0 बैग की गुणवत्ता को भी परखा गया। इस दौरान अधिशासी अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि बैग की टेस्टिंग कराई गई है। उन्होंने कहा कि निर्धारित मानकों के ही जी0ई0ओ0 बैगो का प्रयोग किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिशासी अभियंता को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि मानसून आने से पूर्व समस्त कार्य पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य गुणवत्तापरक व पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न किये जाए। इन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। उन्होंने कहा कि कार्यों में तेजी लाई जाए जिससे कार्य समय पर पूर्ण हो सके। इसके उपरान्त बुझिया में 201 लाख की लागत से निर्माणाधीन परियोजना का निरीक्षण किया गया। इस परियोजना के निर्माण से बुझिया के साथ मटैयालालपुर ता0 महाराजपुर को परियोजना का लाभ मिलेगा और बाढ़ से बचाया जा सकेगा। कार्यों में तेजी लाने के साथ साथ मिट्टी की परमीशन समय से लेने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट में स्वीकृत किए गए कार्यों के संबंध में जानकारी ली गई तथा मैप के माध्यम से किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी कलीनगर, अधिशासी अभियन्ता बाढ़ खण्ड, खण्ड विकास अधिकारी पूरनपुर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
IMG-20220523-WA0037.jpg