सांसद वरुण गांधी गुरुवार को पूरनपुर में सुनेंगे जनता की समस्याएं

in #pilibhit2 years ago

पीलीभीत। जिले के सांसद वरुण गांधी एक दिवसीय जनपद दौरे वृहस्पतिवार को पीलीभीत पहुंचेंगे।।
16 जून को सांसद वरुण गांधी सुबह 5 बजे दिल्ली से चलेंगे। जिले की सीमा में प्रवेश करने के बाद सुबह 9 बजे खमरिया पुल और उसके बाद खमरिया पट्टी पूरनपुर में कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। उसके बाद वे 11 बजे साईं बेंकटहाल पूरनपुर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे तथा जनसमस्याएं सुनेंगे। तत्पश्चात वह दिल्ली वापस लौट जायेंगे।IMG-20220615-WA0033.jpg