सम्मान मिला तो खिल उठीं बूढ़ी माँ की आंखें

in #pilibhit2 years ago

मदर्स डे पर अलायंस क्लब ने आयोजित किया कार्यक्रम, बखानी मां की महिमा

पीलीभीत। जनपद भर में मदर्स डे हर्षोल्लास से मनाया गया। जनपद भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए। एलायंस क्लब द्वारा एक बूढ़ी मां को इतना सम्मान दिया गया कि उसका चेहरा खिल उठा। माँ की महिमा में काव्यपाठ करके सदस्यों ने कई को सम्मानित भी किया।
एलाइंस क्लब डिस्टिक 144 मधुबन एवं मैत्री ने मदर्स डे पर कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें एक बुजुर्ग मां को सम्मानित किया और अध्यक्षा द्वारा क्लब की सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कई गेम खेलें और कई प्रतियोगिताएं भी हुई। कईं ने मां के सम्मान में कविताएं पढ़ी। मधु कुमार ने कहा यह जो ये शौहरत है, यह सब मां की बदौलत है। शशि मैनी ने कहा मां बहुत प्यारी है, सारे जग से न्यारी है। बाद में सभी को आकर्षक उपहारों से सम्मानित किया गया। इस मौके पर अलाय मधु कुमार, शशि मैनी, कंचन सक्सेना, नीता अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, अलका अग्रवाल, निशा सक्सेना आदि सदस्याये उपस्थिति रहीं।
IMG-20220509-WA0078.jpg