वाह जी वाह में काव्य पाठ करेंगे पीलीभीत के संजीव

in #pilibhit2 years ago (edited)

पीलीभीत। जनपद के सुप्रसिद्ध गीतकार संजीव मिश्रा शशि सेमराओ टीवी के वाह जी वाह कार्यक्रम में काव्य पाठ करते नजर आएंगे। 20 नवंबर को फिल्म नगरी मुंबई में उनके गीतों की शूटिंग होगी और इसके लिए उन्हें मुंबई आमंत्रित किया गया है। फिल्म अभिनेता व साहित्यकार शैलेश लोढ़ा द्वारा आमंत्रण मिलने के बाद श्री मिश्र काफी खुश नजर आए। संजीव मिश्रा जमीन से जुड़े गीतकार हैं। उनकी दो पुस्तकें राजदुलारी व द्वारे द्वारे दीप धरूँगा आ चुकी हैं जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। उनकी दूसरी पुस्तक का विमोचन 19 अक्टूबर को पूरनपुर के रामलीला मैदान में हुए कवि सम्मेलन में किया गया था। स्थानीय कवि व साहित्यकारों ने श्री मिश्र को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। इससे पहले बीसलपुर निवासी सुप्रसिद्ध कवियत्री एकता भारती भी इस शो में काव्य पाठ कर चुकी हैं। संजीव मिश्रा इस शो तक पहुंचने वाले जनपद के दूसरे रचनाकार होंगे।
FB_IMG_1668750633607.jpg