हाई सिक्युरिटी प्लेट के लिए तय हुई टाइम लाइन

in #pilibhit2 years ago

पीलीभीत । समस्त वाहन स्वामियों को सूचित किया जाता है कि जिन्होंने अपने वाहन पर हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट नहीं लगवायी है वह अपने वाहन से सम्बन्धित कम्पनी की बेवसाइट/डीलर द्वारा हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट बुक कर वाहन पर लगवाना सुनिश्चित करे। पंजीकृत निजी वाहन जिनकी पंजीयन संख्या अन्त में 2, 3 हो तो वह 15.05.2022 तक, पंजीकृत निजी वाहन जिनकीपंजीयन संख्या अन्त में 4, 5 हो तो वह दिनांक 15.08.2022, पंजीकृत निजी वाहन जिनकीपंजीयन संख्या अन्त में 6, 7 हो तो वह दिनांक 15.11.2022, पंजीकृत निजी वाहन जिनकीपंजीयन संख्या अन्त में 8, 9 हो तो वह दिनांक 15.02.2023 तक हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट वाहन में लगवा लें। हाई सिक्योरिटी प्लेट के अभाव में परिवहन विभाग कार्यालय में विभिन्न कार्य (स्वामित्व परिवर्तन/पता परिवर्तन/आर0सी0 की द्वितीय प्रति जारी कराने/हाइपथोकेशन अंकित/निरस्त करने/एन0ओ0सी0 जारी कराने) सम्पादित नहीं जा सकेगें। निर्धारित समय सीमा समाप्त हो चुके वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट न लगी पाये जान पर विभाग द्वारा विशेष संघन चेकिंग अभियान में वाहनों पर निर्धारित प्रवर्तन कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।