मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने की गश्त

in #pilibhit2 years ago

पुलिस अधीक्षक पीलीभीत दिनेश कुमार पी. के निर्देशन में आज दिनाँक 04.05.2022 को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में “मिशन शक्ति” अभियान के तहत नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन, महिलाओं एवं बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से पीलीभीत पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के बारे में जागरूक किया गया तथा एन्टी रोमियो टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर मनचलो शोहदो द्वारा छेडछाड़ व महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के दृष्टिगत सतत निगरानी करते हुए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।
IMG-20220504-WA0008.jpg