निमिषा राज जैन पीएचडी डिग्री से विभूषित

in #phd2 years ago

निमिषा राज जैन पीएचडी डिग्री से विभूषित

सीहोर। राजमाता विजया राजे सिंधिया कृषि विश्व विद्यालय ग्वालियर में अध्ययन रत निमिषा राज जैन को दिनांक 12 मई 2022 को डाक्टर ऑफ फ्लासफी उपाधि से विभूषित किया गया है। उन्हे यह उपाधि उद्यानिकी विभाग के अंतर्गत वेजीटेबल साइंस में उत्कृष्ट प्रदर्शन ( 81 परसेंट अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए नियमित छात्रा के रूप में प्रदत्त की गई।
डॉ. निमिषा जैन ने यह उपाधि एवम अनुसंधान डा राजेश कुमार लेखी ,प्रोफेसर एवं विभाग अध्यक्ष उद्यानिकी विभाग कृषि महा विद्यालय ग्वालियर के सुयोग्य मार्गदर्शन में संपादित की। ज्ञात हो निमिषा जैन ने बी एस सी (कृषि) की उपाधि स्वर्ण पदक के साथ प्राप्त की और साथ ही एम एस सी की उपाधि भी प्रथम श्रेणी में उत्तरीन कर विभाग में प्रथम स्थान प्राप्त कर विश्व विद्यालय का नाम देश और प्रदेश रोशन किया। डॉ. निमिषा जैन डॉ. आर सी जैन प्रमुख वैज्ञानिक (कृषि) एवं डॉ. सुनीता जैन उप प्राचार्य की सुपुत्री हैं। डॉ. निमिषा की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर विश्व विद्यालय के माननीय कुलपति डा एस कोटेश्वर राव , राजेश लेखी ,विभाग अध्यक्ष, डॉ. एस.पी.एस.तोमर , निदेशक शिक्षण , डॉ. संजय शर्मा , निदेशक अनुसंधान , डा अनिल सक्सेना ,रजिस्ट्रार , डा नरेश भदौरिया ,एकेडमिक प्रभारी अधिकारी, डा वाय पी सिंह , निदेशक प्रसारसहित विश्व विद्यालय के सभी उच्च पदस्थ अधिकारियों एवं वैज्ञानिक तकनीकी संघ और सभी इष्ट मित्रों ने उन्हे इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई एवम मंगल शुभकामनाएं दी।