Crude Oil Price: कच्चे तेल के भाव में गिरावट

मुंबई। Crude Oil Price: बाजार में मंदी की आशंका का असर सीधे तौर पर कच्चे तेल के भाव (Crude Oil Price) पर दिखना शुरू हो गया है। इससे भारत (INDIA) में पेट्रोल 96-111 रुपये प्रति लीटर के बीच बिक रहा है। ऐसे में अगर आने वाले दिनों में कच्चे तेल के भाव में गिरावट आती है, तो लोगों को महंगे ईंधन से राहत मिल सकती है।

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के रेट के आधार पर तय होती हैं। भारत क्रूड ऑयल आयात करने वाले प्रमुख देशों में से एक है। इन दिनों भारत ने रूस से कच्चे तेल का आयात बढ़ा दिया है। कुछ दिन पहले अमेरिकी बेंचमार्क (U.S. benchmark) क्रूड ऑयल का रेट 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया। आर्थिक मंदी (Economic Slowdown) की वजह से पेट्रोलियम प्रोडक्ट की मांगों में गिरावट आ सकती है।petrol.jpg