खेल-खेल में दे रहे साथियां को प्रशिक्षण

in #peer2 years ago

007.jpg

  • गतिविधि के माध्यम से अच्छे पोषण की दी जानकारी
  • 6 दिवसीय पीयर एजुकेटर का साप्ताहिक प्रशिक्षण आयोजित

008.jpg

मंडला. मातृ मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से जिले में संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम वर्ष 2014 से चलाया जा रहा है। जिले में आरकेएसके कार्यक्रम वर्ष 2016 से संचालित है। सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह के निर्देशन में डीपीएम शैलेन्द्र सिंह, जिला समन्वयक हेंमत रेंहगडाले एवं संस्था जिला समन्वयक लोकेश उपमन्यु के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम जिले नौ विकासखंडों में क्रियान्वित है। कार्यक्रम संस्था के प्रशिक्षित परामर्शदाता और प्रशिक्षकों द्वारा ग्राम के किशोर, किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान कर रहे है। जिससे किशोर, किशोरी अपनी समस्यायें खुलकर अपने साथिया और प्रशिक्षक से साझा कर उसका निदान कर सके। बता दे कि जिले के ब्लाक बिछिया, नारायणगंज, मंडला समेत अन्य ब्लाकों में पीयर एजुकेटर्स (साथियां) का 6 दिवसीय साप्ताहिक प्रशिक्षण का तीसरा सत्र रविवार को आयोजित किया गया।

IMG-20220911-WA0031.jpg

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड नारायणगंज में 6 दिवसीय पीयर एजुकेटर का साप्ताहिक प्रशिक्षण का तृतीय दिवस आयोजित किया गया। प्रशिक्षण की शुरूआत उपस्थित मास्टर ट्रेनर इन्द्रा उइके, अनुपम, किशोर, किशोरी साथियां, आशा कार्यकर्ता ने प्रार्थना से की। जिसमें आशा कार्यकर्ता, पीयर एजुकेटर मौजूद रहे। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे साथिया प्रशिक्षण के बाद अपनी उम्र के 10 से 19 वर्ष के किशोर एवं किशोरियो को स्वास्थ्य, सामाजिक जीवन, कौशल, कैरियर संबंधी परामर्श एवं जानकारी खेल-खेल में प्रदान करेंगे। जिसके अंतर्गत तृतीय सप्ताह के मॉड्यूल 3 में पोषण और स्वास्थ्य विषय पर पूरे सत्र में साथिया को प्रशिक्षण दिया गया।

IMG-20220911-WA0038.jpg

  • पोषण और स्वास्थ्य की दी जानकारी :
    मास्टर ट्रेनर इन्द्रा उईके, अनुपम द्वारा साथियां को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिससे किशोर किशोरियों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए जागरूक और जानकारी दी जा रही हैं। तृतीय सप्ताह के प्रशिक्षण की शुरूआत के प्रथम सत्र में किशोर किशोरी साथिया को बताया कि भोजन और पोषण के बारे में बताया। उन्हें खराब पोषण के कारण और दुष्परिणामों को समझाया। स्वस्थ और संतुलित भोजन और अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने की आदतों के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद खेल के माध्यम से उपस्थित साथिया और आशा को पोषण और स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण ले रहे किशोर किशोरी साथिया को गतिविधि के माध्यम से अच्छे पोषण की आवश्यकता क्यों हाती है इसके लिए बोर्ड पर प्रशिक्षण ले रहे साथिया से सूची बनवाई गई।

IMG-20220911-WA0039.jpg

  • माहवारी चक्र, स्वप्र दोष की दी जानकारी :
    प्रशिक्षण में उपस्थित पीयर एजुकेटर को केस स्टडी के माध्यम से संतुलित भोजन की जानकारी दी गई। खेल गतिविधि के माध्यम से पोषक तत्व की जानकारी दी। जिसमें शरीर के लिए अधिक मात्रा मेें लगने वाले पोषक तत्व और कम मात्रा में लगने वाले पोषक तत्व की जानकारी विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण के तृतीय दिवस के सत्र में किशोर किशोरी को द्वितीय दिवस के विषय को रिवाईस कराया गया। जिसमें प्रजनन अंग, माहवारी चक्र को बताया। इसके साथ किशोरो में होने वाले स्वप्न दोष के बारे में बताया। इसके साथ मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण ले रहे पीयर एजुकेटर को व्यक्तिव विकास और उनके गुण के बारे में बताया। उन्हें बताया गया कि उनके साथ कौन-कौन काम करेंगा। उनके साथ किस उम्र के किशोर किशोरी जुड़ेंगे। इसके बाद प्रशिक्षण का तृतीय सत्र का समापन किया गया।

IMG-20220911-WA0036.jpg