पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक करें पौधरोपण

in #paudharopad2 years ago

कुशीनगरIMG-20220729-WA0328.jpg। जिला मुख्यालय स्थित गीता इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल परिसर में शुक्रवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया।
स्कूल के डायरेक्टर ओपी गुप्ता ने कहा कि पेंड पौधों से हम आक्सीजन मिलती है। इससे जीवन को संजीवनी मिलाती है। इसलिए लोगों को अधिक से अधिक पेंड पौधे लगाने के साथ ही इसके संरक्षण की दिशा में कार्य करना चाहिए। इसके बाद स्कूल के छात्र छात्राओं ने स्कूल परिसर में पौधरोपण किया।
इस दौरान प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह परिहार आदि मौजूद रहे।