बेसुध हालत में मिले व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

in #pathankot2 years ago

सैली रोड पर कुछ दिन पहले बेसुध हालत में मिले व्यक्ति की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति 12 जुलाई को सैली रोड पर बेसुध हालत में मिला था। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक व्यक्ति की आयु करीब 45 से 50 वर्ष की लग रही है। रविवार को सिविल अस्पताल के स्टाफ ने उपचाराधीन व्यक्ति की उपचार के दौरान हुई मौत की सूचना थाना-दो को दी। एएसआइ बलदेव ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक व्यक्ति की पहचान हेतु 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में रखवाया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मृतक की पहचान हेतु अपने तौर पर पूछताछ और जांच कर रही है।