एसएमओ डा. विनीता भुल्लर ने संभाला पदभार

in #pathankot2 years ago

पठानकोट: सिविल अस्पताल में सोमवार को डा. वीनिता भुल्लर ने एसएमओ का पदभार संभाल लिया। इस दौरान समूह स्टाफ की ओर से बुके देकर उनका स्वागत किया गया। डाक्टर भुल्लर इससे पहले फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में सेवाएं दे रहीं थी। पदभार संभालने जाने पर उन्होंने कहा कि वह अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले डाक्टर सतनाम सिंह गिल सिविल अस्पताल में बतौर एसएमओ सेवाएं दे रहे थे, लेकिन ढाई महीने बाद ही उनका मजीठा तबादला होने के कारण डाक्टर सुनील चंद कार्यकारी एसएमओ के तौर पर सेवाएं दे रहे थे। डाक्टर वीनिता भुल्लर द्वारा एसएमओ के पद पर ज्वाइन करने के दौरान जिला सेहत अधिकारी डाक्टर सुनीता शर्मा, डाक्टर राज कुमार, डाक्टर साक्षी, डाक्टर सुनील चंद, डाक्टर मधुर मटृटू व अन्य मौजूद रहे।01_08_2022-01ptk_43_01082022_385-c-3_22944119_17138.jpg