अजय बब्बर बने स्वर्णकार सराफा संघ समूह के प्रधान

in #pathankot2 years ago

स्वर्णकार सराफा संघ समूह की बैठक चेयरमैन दविन्द्र महाजन की देखरेख में हुई। इस दौरान पूर्व प्रधान धर्मपाल चौहान एवं समस्त कार्यकारिणी को सम्मानित किया गया। चुनाव चेयरमैन रमेश महाजन ने 2022-24 के नये प्रधान पद के लिए प्राप्त हुए अजय बब्बर के आवेदन पत्र का जिक्र किया। इसके अतिरिक्त अन्य कोई भी आवेदन पत्र नहीं आया था। इसके चलते अजय बब्बर को सभी ने प्रधान पद के लिए अपना समर्थन दिया। उपरांत मुख्य सरप्ररस्त अशोक वर्मा ने प्रधान पद के लिए अजय बब्बर के नाम की घोषणा की। वहीं, पवन वैद्य को महासचिव, संजीव हांडा को सचिव, विनोद धवन को कोषाध्यक्ष व पीआरओ, अशोक वर्मा को चीफ पैट्रन, धर्मपाल चौहान को पैट्रन, रमन ठाकुर को पैट्रन, दविद्र महाजन को चेयरमैन, रमेश महाजन को उप चेयरमैन, सुरिन्द्र बब्बर को सीनियर उप प्रधान व लक्की महाजन को उप प्रधान बनाया गया।27_07_2022-27ptk_31_27072022_385-c-3_22929464_185137.jpgमहासचिव पवन वैद्य ने पूर्व प्रधान धर्मपाल चौहान के कार्यों की सराहना की व नव नियुक्त प्रधान को बधाई दी। इस अवसर पर उपेश चौहान, अश्वनी वर्मा, विनोद वर्मा, विनय अरोडा, आशु सहदेव, सन्नी वर्मा, विशाल चावला, दीपू बब्बर, पिटू, राजन लूथरा आदि मौजूद रहे

Sort:  

https://wortheum.news/@kunalagrawal#
👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻
Sir/Ma'am please follow me and like my post.