रेहड़ियां लगाने के लिए कैबिनेट मंत्री को सौंपा मांगपत्र

in #pathankot2 years ago

शहर के सिबल चौक में रेहड़ियां लगाने वालों का शिष्टमंडल कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारुचक्क से मिला। इस दौरान शिष्टमंडल ने पुलिस और सेना द्वारा उनकी रेहड़ियों को हटाए जाने संबंधी बताया और रेहड़ियों को दोबारा वहां पर लगाने की मांग को लेकर मांगपत्र सौंपा। रेहड़ी चालक सरवन सिंह, पंकज, सुखराज, संजीव ने बताया कि वह सभी लोग लगभग पिछले 15 साल से सिबल चौक में फल और सब्जी आदि की रेहड़ियां, रिक्शे और ऑटो लगाकर कारोबार कर रहे हैं। इसके बदले में वह निगम को तहबाजारी के तहत शुल्क भी जमा करवाते हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन और सेना अधिकारियों की ओर से उक्त स्थान पर काम करने से रोका जा रहा है।twitter
wp
रेहड़ियां लगाने के लिए कैबिनेट मंत्री को सौंपा मांगपत्र
Author: Jagran
Publish Date: Fri, 29 Jul 2022 06:08 PM (IST)Updated Date: Fri, 29 Jul 2022 06:08 PM (IST)
रेहड़ियां लगाने के लिए कैबिनेट मंत्री को सौंपा मांगपत्र
रेहड़ी चालक सरवन सिंह पंकज सुखराज संजीव ने बताया कि वह सभी लोग लगभग पिछले 15 साल से सिबल चौक में फल और सब्जी आदि की रेहड़ियां रिक्शे और ऑटो लगाकर कारोबार कर रहे हैं।

जागरण संवाददाता, पठानकोट: शहर के सिबल चौक में रेहड़ियां लगाने वालों का शिष्टमंडल कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारुचक्क से मिला। इस दौरान शिष्टमंडल ने पुलिस और सेना द्वारा उनकी रेहड़ियों को हटाए जाने संबंधी बताया और रेहड़ियों को दोबारा वहां पर लगाने की मांग को लेकर मांगपत्र सौंपा। रेहड़ी चालक सरवन सिंह, पंकज, सुखराज, संजीव ने बताया कि वह सभी लोग लगभग पिछले 15 साल से सिबल चौक में फल और सब्जी आदि की रेहड़ियां, रिक्शे और ऑटो लगाकर कारोबार कर रहे हैं। इसके बदले में वह निगम को तहबाजारी के तहत शुल्क भी जमा करवाते हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन और सेना अधिकारियों की ओर से उक्त स्थान पर काम करने से रोका जा रहा है।

तीन दिवसीय बेडमिटन टूर्नामेंट का बार एसोसिएशन प्रधान ने किया उद्घाटन
तीन दिवसीय बेडमिटन टूर्नामेंट का बार एसोसिएशन प्रधान ने किया उद्घाटन
यह भी पढ़ें
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी और लगातार बढ़ रही महंगाई से पहले ही वह लोग आर्थिक तौर पर काफी कमजोर हो चुके हैं। ऐसे में उनका रोजगार छिना तो वह अपने परिवार का पालन पोषण नहीं कर पाएंगे। कहा कि इनमें से अधिकतर लोग शिक्षित नहीं है और इस काम के अलावा और कोई भी काम नहीं कर सकते। बताया कि हिमाचल प्रदेश जा रहे यात्रियों के अलावा आसपास के अस्पतालों में भर्ती लोगों के तीमारदार यहीं से सामान खरीदते हैं। जिनके बलबूते पर उनके परिवारों का पालन पोषण चलता है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री से मांग करते हुए कहा कि उनकी रेहड़ियों को लगने दिया जाए। वही कैबिनेट मंत्री ने पठानकोट डीसी हरबीर सिंह को मामले में उपयुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

इस मौके पर मनोहर लाल, तरसेम लाल, चरणजीत, जॉनी, सनी, शुभम, वीरेंद्र, रणजीत कुमार, कपिल, हरप्रीत सिंह, सुनील कुमार अन्य भी मौजूद रहे।29_07_2022-29ptk_37_29072022_385-c-1_22935494_18641.jpg

Sort:  

https://wortheum.news/@sumitgarg#
Please follow me and like my News 👆👆👆

https://wortheum.news/@kunalagrawal#
👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻
Sir/Ma'am please follow me and like my post.