अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह बहादुर ने खतौली गौशाला का किया निरीक्षण।

in #parshasan2 years ago

अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा नगर पालिका खतौली, मंडी खतौली एवं गौशाला खतौली का निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह के द्वारा नगरपालिका खतौली का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कर व जल विभाग समेत विभिन्न विभागों के दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का समाधान तेजी के साथ होना चाहिए एवं अधीनस्थ अधिकारियों को कार्यों में सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।

उक्त निरीक्षण के उपरांत अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा गौशाला खतौली का निरीक्षण किया गया। जिसमें साफ सफाई की उचित व्यवस्था, गोवंश को ताजा पानी पिलाने एवं समय पर चारा देने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा खतौली मंडी का भी निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने क्रय केंद्र पर तौल के लिए रखे गए इलेक्ट्रॉनिक कांटे को चेक किया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने निर्देशित किया कि क्रय केन्द्रों पर बोरा सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित कराई जाए तथा अपना गेहूं बेचने के लिए आने वाले हर किसान को कोई परेशानी न हो, इस बात का पूरा ख्याल रखा जाय। किसानों के लिए पीने का पानी सहित अन्य जरूरी चीजें रखी जाये