रास्ते पर भी दिखाई दिया तेंदुआ, ग्रामीणों में फैली दहशत

in #panther2 years ago

कैराना। जगनपुर के बाद कंडेला व गोगवान के रास्ते में भी तेंदुआ देखे जाने की बात सामने आयी। कंडेला के ग्रामीण ने बताया कि सुबह के समय तेंदुआ एक लावारिस बछडे को उठा कर ले गया। जबकि गोगवान के ग्रामीणो ने भी पुलिस को सुचित करके तेंदुआ देखे जाने की बात कही।
54TLbcUcnRm4Bw8fmw3Y3jKxZNqRKMeUkC1sseZ85krue9LbNdNZSg2UbaHFsEgxS3qtp28Hi39j1MpqdQh2SUCJK7vatgXEx7DfCrxXK3dhCMbe6cwdnMZeEFCdBuPYti18oaoPC.jpeg

पिछले कई दिनो से जगनपुर के ग्रामीण तेंदुए की दहशत में जी रहे है। सोमवार रात वन विभाग की टीम ने जगनपुर के जंगल में तेंदुए को पकडने के लिए पिंजरा लगा दिया। पिंजरे के अन्दर तेंदुए को आकर्षित करने के लिए कुत्ता बांधा गया है। जगनपुर के ग्राम प्रधान राकेश ने बताया कि सुबह के समय कंडेला निवासी मदन का फोन आया था। मदन ने बताया था कि उनके गांव के जंगल से तेंदुए को एक लावारिस घुमने वाले बछडे को उठा कर ले जाते देखा गया। वही दरोगा जयकिशोर ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हे गोगवान के ग्रामीणो ने फोन करके बताया था कि सुबह करीब साढे 5 बजे गोगवान के घडौंचे के रास्ते पर उन्होने तेंदुआ जाते हुए देखा है। जिसके बाद वो गोगवान गये थे और ग्रामीणो से बात पूछी थी। लेकिन अभी तक तेंदुए द्वारा किसी भी ग्रामीण पर हमला करने की बात सामने नही आयी है। उधर वन विभाग के बीट प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि जगनपुर में पिंजरा लगाया गया है। लेकिन तेंदुए की अभी तक कोई सटीक सूचना नही मिली।

Sort:  

All post like 👍

Mayne aapko follow bi kiya hi and like bi kiya hi aab aap ki bari hi please

Like my post mam please all post Like