वूशू प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बताया खेलों का महत्व

in #panna2 years ago

Screenshot_20220809-092849~2.png
पन्ना। खेलो, खेलने से मन शरीर स्वस्थ रहता है इस लिए अन्य कार्यो के साथ साथ प्रत्येक इंसान को खेलो मे भी भाग लेना चाहीए। जब आप का शरीर स्वस्थ रहेगा, तो मन स्वस्थ होगा, मन स्वस्थ होगा तो आप अच्छा कार्य करेगें। उक्ताश्य के विचार पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने कुम कुम टाकीज मे आयोजित वूशू प्रतियोगिता के समापन अवसर पर व्यक्त किये।
ज्ञात हो कि जिले मे दूसरी बार 23वीं तीन दिवसीय वूशू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमे तीन दिवसीय प्रतियोगिता संप्पन हुई। उक्त प्रतियोगिता मे प्रदेश भर के लगभग ढाई सैकडा खिलाडी शामिल हुए। प्रतियोगिता मे जबलपुर की टीम विजेता बनी। इन्दौर की टीम दूसरे स्थान पर रही तथा मंडला की टीम को तृतीय पुरूष्कार प्राप्त हुआ। सभी खिलाडियों को कलेक्टर संजय मिश्रा की उपस्थिती मे पुरूष्कार वितरण किये गये। इस अवसर पर श्री मिश्रा ने आगें कहा कि जो टीमे विजेता हुई है वह और आगें बढे तथा जो खिलाडी सफल नही हुए है और कडी मेहनत करें। जिससे उन्हे आगें अच्छी सफलता प्राप्त हो। इस अवसर पर वूशू प्रतियोगिता के कोच सहित अन्य लोग उपस्थित रहें। जिसमे मुख्य रूप से भाजपा उपाध्यक्ष तरूण पाठक, पार्षद कीर्ति त्रिवेदी, कांग्रेस नेत्री आस्था तिवारी, म्रगेन्द्र सिंह गहरवार, लारन एट्स आदि तथा पत्रकार एवं अन्य लोग शामिल रहें। कार्यक्रम का संचालन खेल शिक्षक पहलवान सिंह द्वारा किया गया। पन्ना जिले मे वूशू प्रतियोगिता के प्रमुख कोच इरफान उल्ला खान द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

Sort:  

Nice news