हमला करने वाले पांचो आरोपी गिरफ्तार

in #panna2 years ago

पन्ना। थाना बृजपुर में दिनांक 08.08.2022 को डायल 100 पर प्राप्त सूचना की तस्दीक पर पाया गया कि ग्राम इटवांखास के कुछ लोगों द्वारा फरियादी का नाम घनश्याम उर्फ मुन्ना पान्डेय पिता राम औतार पान्डेय साथ अश्लील गालिया देकर जान से मारने की नियत से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी जो मारपीट में चार पुरूष तथा तीन महिलाओ को चोटे आई थी।जिनमें से तीन पुरुषो को गंभीर चोटे आने से 100 नंबर वाहन से तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु जिला चिकित्सालय पन्ना रवाना किया गया तथा जिला चिकित्सालय पन्ना में देहाती नालसी उपरांत थाना परिसर बृजपुर में असल नंबर पर मारपीट हत्या का प्रयास जान से मारने की धमकी देने का अपराध क्र.124/2022 कायम कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटनाक्रम की गंभीरता को देखते हुयें पुलिस अधीक्षक पन्ना के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना तथा श्रीमती कल्याणी बरकडे एसडीओपी अजयगढ़ के निर्देशन में उक्त घटना के आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु विशेष टीम का गठन किया गया जो टीम के द्वारा प्रकरण में पांच आरोपियों को प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज होने के 12 घण्टों के अंदर आरोपी विश्राम यादव, अमन यादव, अंकित यादव, श्रीकेश यादव, सोम यादव, को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त आलाजर्ब (लाठी) उनके कब्जे से दस्तयाब कर माननीय न्यायालय न्यायिक अभिरक्षा में पेश किया गया। टीम में उप निरी.बखत सिंह ठाकुर थाना प्रभारी बृजपुर ,सउनि.राकेश सिंह बघेल,सउनि.अर्जुन सिंह ,प्रआर.190 रवि कुमार मिश्रा,प्रआर.402 राजेश कुमार,आर.388 सुधीर अरजरिया,आर.365 बबलू कुमार,आर.576 विनय कुमार,म.आर.698 पुनीता शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।