ताजिया देखते समय छत का बारजा टूटा, महिला बच्चो सहित एक दर्जन घायल

in #panna2 years ago

पन्ना। जिले के अमानगंज कस्वा मुख्यालय मे मोहर्रम के पर्व पर ताजिया निकाले जा रहे थें। उसी दौरान लोगो द्वारा छतो पर चढकर ताजिया देखे जा रहे थें। कस्वा के इमाम चौक पर एक छत पर महिला बच्चे सहित काफी लोग ताजिया देख रहे थे उसी दौरान अचानक छत का बारजा टूट गया। जिसमे सभी लोग नीचे गिर गये तथा महिला बच्चो सहित एक दर्जन घायल हो गये। तत्काल पुलिस तथा स्थानीय लोगो द्वारा उपचार के लिए उन्हे स्वास्थ केन्द्र अमानगंज भेजा गया है।
बताया जाता है कि उक्त मकान पुराना था तथा अधिक बजन होने के चलते छत का बारजा टूट गया। गनीमत रही छतका का बारजा अधिक ऊचा नही था जिससे लोगो को मामूली चोटे आई है नही तो बडी घटना घटित हो सकती थी। फिलहाल सभी घायलो का इलाज चल रहा है।