मीना पान्डेय बनी नगर पालिका पन्ना की निरविरोध अध्यक्ष

in #panna2 years ago

पन्ना। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के सभी नगरीय निकायो मे अध्यक्ष उपाध्यक्ष के निर्वाचन संपन्न हुए जिसमे पन्ना नगर पालिका परिषद मे वार्ड क्रमांक 19 की पार्षद मीना विष्णु पान्डेय निरविरोध रूप से अध्यक्ष निर्वाचित हुई है तथा उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचन कराया गया। जिसमे वरिष्ट भाजपा नेत्री तथा पार्षद आशा गुप्ता उपाध्यक्ष बनी।
उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ जिसमे आशा गुप्ता को 15 मत मिले तथा इनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस पार्षद वैभव थापक को 12 मत मिले जिसमे तीन वोट से आशा गुप्ता निर्वाचित हुई। इसी प्रकार अजयगढ नगर परिषद मे सीता सरोज गुप्ता अध्यक्ष बनी तथा राजकुमार खटीक उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। देवेन्द्र नगर मे शिवांग गुप्ता अध्यक्ष तथा राजकुमार कुशवाहा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। ककरहटी मे लक्ष्मी चौधरी अध्यक्ष निर्वाचित हुई तथा वर्षा लक्ष्मीकांत त्रिपाठी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। अमानगंज नगर परिषद मे सारिका खटीक भारतीय जनता पार्टी से अध्यक्ष निर्वाचित हुई है तथा उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस पार्टी के सौरभ दुबें उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए है। पवई मे अध्यक्ष पद पर बसंत दहायत भाजपा के निर्वाचित हुए है तथा उपाध्यक्ष पद पर वसुंधरा राजे निर्वाचित हुई है। गुनौर नगर परिषद मे अर्चना मलखान सिंह राजपूत अध्यक्ष निर्वाचित हुई है तथा उपाध्यक्ष पद पर चन्दन सपेरा निर्वाचित हुए है। इस प्रकार जिले भर मे अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव संपन्न हुए। पन्ना नगर पालिका मे अध्यक्ष निर्वाचन को लेकर काफी गहमा गहमी का माहोल रहा तथा भाजपा के ही वार्ड क्रमांक 12 से पार्षद रही कीर्ती त्रिवेदी द्वारा नामांकन जमा करने को लेकर कलेक्टर पर भेदभाव करने के गंभीर आरोप लगाये तथा कहा कि कलेक्टर द्वारा हमारा नामांकन नही लिया गया और मनमाने ढंग से निर्वाचन संपन्न कराया गया।