भगवंत मान को जर्मनी में विमान से उतारे जाने का AAP ने किया खंडन, सुखबीर बादल बोले- पंजाब शर्मिंदा

in #panjaab2 years ago

पंजाब सरकार के अधिकारियों ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि भगवंत मान का स्वास्थ्य ठीक नहीं था। इसके चलते उन्होंने खुद ही फ्लाइट नहीं ली और फिर बाद में आने का फैसला लिया और रविवार रात लौटे।पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक सप्ताह के जर्मनी दौरे पर गए थे, जहां से वह रविवार देर रात लौटे हैं। लेकिन उनकी वापसी से पहले भी एक विवाद छिड़ गया है। दावा किया जा रहा है कि फ्रैंकफर्ट से उन्हें जिस विमान से दिल्ली आना था, उससे उन्हें उतार दिया गया था और उन्होंने रविवार को दूसरी फ्लाइट ली। हालांकि पंजाब सरकार के अधिकारियों ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि भगवंत मान का स्वास्थ्य ठीक नहीं था। इसके चलते उन्होंने खुद ही फ्लाइट नहीं ली और फिर बाद में आने का फैसला लिया। आप के मीडिया कॉम्युनिकेशन डिपार्टमेंट की हेड चंदर सुता डोगरा ने कहा, 'चीफ मिनिस्टर की तबीयत थोड़ी ठीक नहीं थी। इसलिए उन्होंने भारत लौटने के लिए फ्रैंकफर्ट से दूसरी फ्लाइट ली।'IMG_20220919_145631.jpg

वहीं आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मालविंदर सिंह कांग ने कहा, 'हमारे राजनीतिक विरोधियों का डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट ऐक्टिव हो गया है और हमारे सीएम को बदनाम कर रहा है। वे इस बात को हजम नहीं कर पा रहे हैं कि भगवंत मान पंजाब में निवेश लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। सीएम अपने शेड्यूल के तहत ही लौटे हैं। वह रविवार रात को लौटे हैं और दिल्ली आ चुके हैं।' भगवंत मान पत्नी और अपने अधिकारियों के साथ कैब से फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पहुंचे थे। लेकिन इसके कुछ देर बाद भारतीय कौंसुलेट ने कैब स्टाफ को फिर से बताया कि वह भगवंत मान को एयरपोर्ट से वापस ले आए क्योंकि वह विमान में सवार नहीं हुए हैं।