जंग का मैदान बना पानीपत हस्पताल का एमरजेंसी वार्ड

in #panipat2 years ago

जंग का मैदान बना हस्पताल का एमरजेंसी वार्ड
पानीपत के सिविल अस्पताल का मामला; महिला के मायका पक्ष ने ससुरालियों को पहले घर पर फिर अस्पताल में पीटाIMG_20220418_080808.jpg

हरियाणा के पानीपत जिले का सिविल अस्पताल कुछ देर के लिए कुश्ती का मैदान बन गया। सिविल अस्पताल की एमरजेंसी वार्ड में एक महिला के मायका पक्ष ने ससुरालियों पर हमला बोल दिया। आरोपी मायका पक्ष के लोगों ने आपसी विवाद के चलते पहले घर पर पीटा। इसके बाद जब वे सिविल अस्पताल मेडिकल जांच करवाने पहुंचे तो आरोपी वहां भी पहुंच गए। जहां एक दर्जन के करीब लोगों ने अधेड़ दंपति और उनके बेटे पर थप्पड़, लात-घुसे बरसा दिए। करीब 10 मिनट तक हंगामा करने के बाद आरोपी गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।